03 August, 2013

मानव 2.0 – एक कहानी (भाग – 1)




कमर सीधी करके वो अपना आई – फोन चार्ज करने ही वाले थे की तभी पीछे से किसी ने आवाज़ दी। “चित्रगुप्त , चलो टाइम हो गया है” पीछे देखा तो यमराज अपने वाहन के साथ खड़े थे। चित्रगुप्त ने कहा “हाँ तो, आप जाइए ना” फिर थोड़ा रुककर बोले “आज किसकी आत्मा लेने जा रहे हो ?” यमराज ने थोड़ा झल्लाकर जवाब दिया “अबे भूल गया क्या? आज भगवान ने हमे किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात करने के लिए बुलाया है।“ चित्रगुप्त बोले “ओहो ये मै कैसे भूल गया” मेज़ पर रखे कागजो को समेटते हुए धीरे से अपने आप से कहने लगे “जब से ये आई – फोन आया है सब कुछ भूल जाता हूँ”। यमराज ने आंखे दिखाते हुए बोला “ज़ोर से बोलो”।

चित्रगुप्त बात काटते हुए पूछा “कितने बजे बुलाया है?”

“जल्दी करो, दस मिनट मे पहुचना है”

चित्रगुप्त ने जवाब मे सिर हिला दिया।

भैसे (यमराज का वाहन) पर बैठे हुए यमराज और चित्रगुप्त ने, ना जाने कितने ब्रहमाण पार किये। थोड़ी देर के बाद वो हवा मे तैरते हुए एक सफ़ेद बादल पर उतरे। वहा उन्हे भगवान के चेहरे पर थोड़ी चिंता की लकीरे दिखाई देती है और वो कुछ सोचते हुए इधर उधर चक्कर लगा रहे होते है। वहा पर सिर्फ तीन कुर्सिया होती है और कोई सेवक भी नहीं होता है। यमराज ये देखकर थोड़ा आश्चर्यचकित होते है। दोनों जाकर भगवान को प्रणाम करते है। जवाब में भगवान फीकी सी मुस्कान के साथ बैठने का इशारा करते है। चित्रगुप्त और यमराज एक पल के लिए एक दूसरे को देखते है और फिर बैठे जाते है। अपनी कोहनी को बीच मे रखे गोल टेबल पर रखकर भगवान बोलने वाले होते है लेकिन तभी उनकी नज़र चित्रगुप्त के आई – फोन पर पड़ती है । उनकी चिंता की लकीरे ओर भी गहरी हो जाती है और गुस्से से वो खड़े हो जाते है । यमराज पूछते है ,”क्या हुआ भगवन, आप इतना चिंता मे क्यो दिखाई दे रहे हो?” भगवान चित्रगुप्त की ओर देखकर गुस्से मे बोलते है ,”ये आई – फोन देखा तुमने, ये है मेरे चिंता की वजह, जिधर देखो उधर ये आई – फोन , मोबाइल फोन, आई – पैड, लैपटाप।“ चित्रगुप्त भय और आश्चर्य के साथ पूछते है, “लेकिन इनसे तो चिंताए दूर हो जाती है भगवन, घंटो का काम मिनटों मे हो जाता है। इसका नया वर्जन तो ओर भी बढ़िया है।“  ऐसा कहकर वो भगवान की ओर अपना आई – फोन बढ़ाते है। पहले से ही परेशान भगवान उसे उठाकर नीचे फेक देता है। 

वो आई – फोन सीधा धरती की ओर गिरता है और विज्ञान के नियमो का पालन करते हुए वायुमंडल मे प्रवेश करते ही जल कर भस्म हो जाता है। उधर चित्रगुप्त और यमराज दोनों बहुत परेशान हो जाते है। वो सोचते है की इतना गुस्सा तो भगवान को मनमोहन सिंह के दुबारा प्रधानमंत्री बनने पर भी नहीं आया था।

आखिरकार भगवान तो भगवान है उन्होने अपना गुस्सा काबू किया और उन दोनों को बैठने का इशारा किया। चित्रगुप्त और यमराज डरते हुए बैठ जाते है। भगवान भी बैठ जाते है और कुछ पलों की चुप्पी तोड़ते हुए बोलना शुरू करते है, “तुम दोनों को याद है वो दिन जब हमने कई सालो की मेहनत के बाद प्रयोगशाला मे मानव को बनाया था। उसकी सफलता से हम इतने उत्साहित थे की हमे ऐसा लग रहा था इससे अच्छा तो कुछ नहीं बन सकता है। जब मनुष्य ने पहली बार कबूतरो का इस्तेमाल संदेश भेजने के लिए किया तो मुझे लगा की वो यही पर रुक जाएगे लेकिन वो नहीं रुके चिठ्ठियों को लिखने से मोबाइल मे एस एम एस लिखने तक आ गए। यहा तक भी ठीक था मुझे लगा था यहा तो वो रुक जाएगे। लेकिन फिर वो आई – फोन जैसे फोन का आविष्कार करने लग गए। यहा तक तो मेरे सब्र का बांध पूरा भर गया था। लेकिन वो तब टूट गया जब वो आई – फोन के भी नए - नए वर्जन बनाने लग गए। अरे बस करो...”

यमराज और चित्रगुप्त अपना चेहरा प्रश्नवाचक चिन्ह जैसा करके भगवान की ओर अपलक देखते रहते है और उनकी बात समझने की कोशिश करते है।

उनके चेहरे पढ़कर भगवान आगे बोलते है, “आई – फोन के नए वर्जन को देखकर मुझे लगता है की हमे भी मानव का नया वर्जन बनाना चाहिए“

“ मानव 2.0 “

यह बात सुनकर यमराज दुविधा मे पड़ जाते है और कहते है, “लेकिन भगवन इसकी क्या जरूरत है आपने जो मानव बनाया है वो आपकी उत्कृष्ट कृति है और इसमे सुधार की कोई गुंजाइश नहीं लगती”

भगवन कहते है,”तुमने आज के इंसान की जरूरते देखी है, इन्हे देखकर ऐसा लगता है की मेरा दिया शरीर उनके लिए काफी नहीं है। जैसे की आजकल लोग मोबाइल को साथ मे इस तरह रखते है जैसे की वो भी शरीर का कोई हिस्सा हो, लोग साँस लेना भूल जाते है लेकिन मोबाइल चार्ज करना नहीं ।“

इंसान के नए वर्जन की आवश्कता पर बल डालते हुए भगवान कहते है, “मुझे ये सब देखकर बहुत दुख होता है और इसलिए मै चाहता हूँ की नया वर्जन मानव की इन तरह की सब जरूरतों को पूरा करे। “

चित्रगुप्त अभी भी अपने आई – फोन को लेकर मन मे दुखी होता है। लेकिन फिर भी वो पूछता है की, “लेकिन ये सब कैसे होगा?”

भगवान अपनी योजना को समझाते हुए कहते है की, “सबसे पहले इंसान की नयी जरूरतों के बारे मे अनुसंधान होगा और फिर उसके हिसाब से जरूरी हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर मोड़िफिकेशन किए जाएगे। मै तुम दोनों को पृथ्वी पर जाकर अनुसंधान करने का आदेश देता हूँ और 30 दिन के अंदर अनुसंधान पत्र मेरे हाथ मे होना चाहिए।“

भगवान की ये बात सुनकर दोनों बहुत आश्चर्यचकित हो जाते है। लेकिन ये सोचकर खुश भी हो जाते है की इतने सारे देवताओ मे से उनको ही इस काम के लिए चुना। चित्रगुप्त ये सोचकर ओर भी खुश हो जाता है की इस बहाने उसके नए आई – फोन का बंदोबस्त हो जाएगा। दोनों भगवान से आशीर्वाद लेकर नरक के लिए प्रस्थान करते है।

अगले दिन सुबह सुबह चित्रगुप्त और यमराज कुछ दिनो के लिए पृथ्वी की ओर प्रस्थान करते है।

((शेष अगले भाग मे...)

09 July, 2013

Choose to happen...

Image Courtesy : Google 


During I was pursuing my engineering. Some classmates often study consistently throughout the semester while some always start the study after the examination time table pasted on notice board. I was lying somewhere in between who study throughout the semester but not consistently and often accelerate my studies after the time table got announce. Some highly confidently students often found asking for the topics covered in syllabus after their tail was on fire. Some of them came to my room in hostel with their fake smile and soft words. “Bhai kya kar raha hai?” was his first question even he could see me study. Whatever I replied, his next statement would be “Yaar tune to bahut padh liya, muje bhi thoda padha de…..chal kam se kam, syllabus me kya hai wahi bata de” While I was telling about the syllabus with a doubt that how would he read all, he would listen me attentively with serious face. I never saw him like this not even while lectures. After I completed the episode of syllabus, he would dictate whole syllabus meanwhile I had to continuously nod my head to approve his words. Then he would sit on my bed with his book and after silence of five minutes…

“Bhai ye to bahut saara hai, tune to pura padh liya hoga… tu to yaar important topic hi bata de, apan ko to bas pass hona hai” he said with hope on his face. Without saying any other words I just told him some of the topics that are important and often asked in the previous examinations. Soon he will leave my room so that he could disturb me later.

Throughout the life everyone have choices, out of those choices we chose the path where we want to go. When I decided to pursue my graduation, I had many options like BSc, BA, BE but out of these I chose BE. Even after I decided to pursue BE I had many choices of colleges and branches in which I could take admission. Obviously numbers of available choices vary from person to person; some may have options to choose between different IITs while others may have other options. As we go further in the one way time tunnel, we had choices at different time. We need to choose the way which is important according to us. Sometime we don’t have choices and have to proceed. God gives us time and we decide where we want to spend. In next one hour whether you will watch a movie, read a book or do anything else, it depend on you. Choices / options available at this time will be somehow depend on the path you chose in past. In the previous paragraph I told you about the classmates who study just before examinations and even didn’t know about the syllabus. Those people also have the four to six months in a semester. God gave him four months but they spend on the things that are important for them. For them important thing is pleasure, nothing else. They bunked classes, spend time with similar people, smoking, drinking etc for pleasure. They chose that and now they had no option but to read only important topics.  

So you can choose you path and make your destiny. It’s not as easy as I am saying but you can.

25 June, 2013

Pic Speak2 : Everything is useful

A bike parked under useless body of old bus reminds that "Everything is Useful"

24 April, 2013

जिंदगी की सीमाये




उस वक़्त मै बाहरवी की परीक्षा के बाद उदयपुर मे RPET के लिए crash course कर रहा था। वहा पर एक टीचर थे जो हमे गणित पढ़ाते थे। एक दिन बातों ही बातों मे वो इंजीन्यरिंग की पढ़ाई के बारे मे बताने लगे। फ़र्स्ट इयर मे लगता है की चीफ़ इंजीनियर बनेगे, सेकंड इयर मे लगता है की असिस्टेंट इंजीनियर बनेगे, थर्ड इयर आते आते सच्चाई का अंदेशा होने लगता है लेकिन फिर भी लगता है जूनियर इंजीनियर तो बन ही जाएगे, फ़ाइनल इयर मे आकर जब कूए से बाहर झाकते है तो यह डर लगने लगता है की कही पर जॉब भी लगेगी या नहीं। अपनी बात को पूरा करते हुए उनके चेहरे पर निराशा और हार के भाव साफ दिखाई दे रहे थे। वो फिर से पढ़ने लग गए, निश्चित रूप से वो मजबूरी मे ही पढा रहे थे।

लगभग 4-5 साल बाद GATE की तैयारी शुरू करने से लेकर रिज़ल्ट तक, मेरे साथ वही सब हुआ। शुरुवात मे लग रहा था की आईआईटी से कम मे एड्मिशन नहीं लूगा, फिर exam देने के बाद NIT से कम नहीं और रिज़ल्ट आने के बाद “कोई भी अच्छा कॉलेज मिल जाए तो सही रहेगा”। मैंने थोड़ी मेहनत तो जरूर की थी लेकिन फिर भी वह सब नहीं हुए जो मै चाहता था और आखिरकार मुझे भी परिस्थितियो के आगे आत्मसमर्पण करना ही पड़ा।

 मंदिरो, पीर, मज़ारों पर मन्नत मांगते लोगो को देखकर यही लगता है की जिंदगी मे बहुत कुछ है जो अभी भी इंसान के बस मे नहीं है। इंसान की ज़िंदगी को कोई ओर है जो चला रहा है। हम तो सिर्फ कठपुतली है जिसे एक अदृश्य सी डोर नियंत्रित कर रही है जिसे कुछ लोग किस्मत कहते है। या फिर उस बादल की तरह जिसकी किस्मत हवा का रुख तय करती है। तो क्या जिंदगी की कुछ सीमाए है जिनसे बाहर इंसान कुछ नहीं कर सकता है, अपने आप को किस्मत के भरोसे छोड़ने के अलावा। अगर लोगो द्वारा मांगे जाने वाली मन्नतों पर गौर किया जाए तो वो सिर्फ खुद या आसपास के लोगो की खुशी से संबन्धित होती है। अक्सर उम्मीदों के पूरा ना होने पर, इंसान को जिंदगी की सीमाओ का अहसास होता है। जिंदगी की सीमाये, उम्मीदों और वास्तविकताओ के बीच का अंतर मात्र है। उम्मीदो की सीमा का कभी अंत नहीं होता, उम्मीदों के पूरा होने पर वो ओर बढ़ती जाती है। जबकि वास्तविकता देखने के नजरिये पर निर्भर करती है।

 लेकिन क्या होगा अगर इंसान उम्मीदे करना ही बंद कर दे तो फिर उसकी जिंदगी की कोई सीमा नज़र ही नहीं आएगी या उसका एहसास नहीं होगा। गीता मे भी भगवान श्रीक़ृष्ण ने ऐसा ही कुछ कहा है -

 सुखदुखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।
 ततो युद्धाय युज्यस्व नैवे पापम्वाप्स्यसी। ।

 [ तुम सुख या दुख, हानि या लाभ, विजय या पराजय का विचार किया बिना युद्ध(कर्म) करने के लिए युद्ध(कर्म) करो। ऐसा करने पर तुम्हें पाप नहीं लगेगा। ]
      




22 April, 2013

Newton's Law of Human Nature


Isaac Newton


Curiosity of man led to the several scientific discoveries, theorems and rules. Some spiritual people believe that only god is responsible for all things while some people believe only in science. Remaining believe that one day both kind of people (mentioned in previous line) will come to same conclusion. These kinds of people generally find the relation between science and religion. Oskar Grunewald’s book Science and religion: Missing link describes the relation between science and religion; and also describes what we are missing to understand between them.
In 1687, Isaac Newton gave famous three laws of Motion in first edition of his book Principia Mathematica Philosophiae Naturalis (Latin for Mathematical Principles of Natural Philosophy)  often referred as Principia. Unlike Aristotle’s laws, these laws are universal and applicable on falling stone to a planet. I thought if these laws are universal than why these are confine to Physics only and than in eureka moment I found that Newton’s law are also applicable on human nature….but how? Here it is..

Newton’s first Law:
 “Man/woman doing certain action or no action will do same unless there is any external obligation or inspiration.”
(Before the declaration of examination time table, most of students never start their studies. Sleeping, facebook, movies and all other things like this were their priority. But obligation to pass examinations changes their actions and they start to study. People don’t get up early in the morning until there is obligation to go school, college, office etc. People who got inspiration from book, story or person also try to change their action. People won’t change themselves easily; any obligation or inspiration is always required. )

Newton’s second law:
“Internal (f)orce to achieve something is equal to product of (m)ind’s ability and (a)cceleration of related thoughts in mind i.e. F=ma”

Newton’s third law:
“For every action a man/woman does for another person, there is equal and opposite expectation.”


03 April, 2013

इंतज़ार-ऐ-भगतसिंह





उन्हे शिकायत है अपने कॉलेज से जो की सही वक़्त पर परीक्षा परिणाम तक नहीं दे सकता। दूसरे कॉलेजो के दोस्तो को कंपनियो के ऑफर लेटरो के साथ अक्कड़ बक्कड़ खेलते हुए देख रहा है वो लेकिन खुद एक ऑफर लेटर के लिए रो रहा है। दिन मे कई बार अपने Resume को देख कर उसमे कमिया खोज रहा है। ऐसी क्या कमी है मुझमे और मेरे दूसरे प्लेस्ड दोस्तो मे, सिर्फ कॉलेज का नाम ही तो अलग है। लेकिन उसमे मेरी क्या गलती है, मैंने तो पूरी मेहनत की थी अपने कॉलेज मे, यहा तक की ज्यादा ही की थी। क्या क्या सपने देखे थे, लेकिन यहा तो रिज़ल्ट ही नहीं है अब तक हाथ मे। मन तो उसका करता है की कल की पहली ट्रेन से कॉलेज पहुच कर, रिज़ल्ट लेकर ही वापस लौटे। कम से कम एक ई-मेल तो ऐसा कर दे, जिसमे पूछ ले वो सब, जो मन मे है उसके, या फिर फोन करके ही पूछ ले। लेकिन कभी उसकी हिम्मत नहीं होती। डर लगता है उसे, जब दूसरे चुप है तो मै क्यो बोलू। मै क्यो बनू बलि का बकरा, सबका काम तो हो जाएगा और मै मारा जाऊगा। वो नहीं चाहता की उसके ग्रेड कम हो और सर से रिलेशन खराब हो। कभी कभी मन ही मन मे वो बहुत कुछ प्लान करता है लेकिन सुबह उठकर सोचता है की कुछ दिन बाद करता हूँ, हो सकता है की तब तक सब कुछ ठीक हो जाये। और फिर कुछ दिन बाद वो पुराना प्लान भूल जाता है। वो फिर से नया प्लान बनाता है। अपने दोस्तो के सामने शेर सा दहाड़ता कर अपना गुस्सा शांत करता है और जब बोलने की बारी आती है तो बनावटी मुस्कान के साथ ज्यादा कुछ बोलता नहीं है।

ये उसके साथ पहली बार नहीं हुआ है, पिछली बार रोड मे गढ़ढ़े देखकर भी उसका मन हुआ था की कम से कम शिकायत तो ही कर दे। लेकिन बाद का सोच कर उसने अपने आप को टाल दिया था उस दिन। कई बार सरकारी हॉस्पिटल मे गंदगी देखकर भी, एक बार भी शिकायत नहीं करता है वो क्योकि उसे डर है रिलेशन खराब होने का और उसे तो पहले से पता है की कुछ नहीं होने वाला। कोशिश करके भी क्या फायदा। वो हमेशा फायदा और नुकसान के तराजू मे बैठकर कर खुद को तोलता है। हालाकी सरकारी नौकरी का विज्ञापन देखकर वो एक बार कोशिश जरूर करता है, जबकि उसे पता है की आरक्षण की आग मे उसका आवेदन-पत्र जल जाएगा। लेकिन फिर भी वो सोचता है की एक बार कोशिश करने मे क्या हर्ज़ है।

वो चुपचाप सब कुछ देख रहा है।
उसको इंतज़ार है एक भगतसिंह का,
जो आएगा और नयी शुरुवात करेगा
जो आयेगा और अपना बलिदान देगा,

और
जिसकी चिता की राख़ को दिखाकर,
वो अपना हक़ मागेगा।

क्या आपको भी है इंतज़ार–ए-भगतसिंह...?